गैलेक्सी फोन के मोबाइल हॉटस्पॉट के लिए वन-टाइम पासवर्ड का उपयोग कैसे करें

Last Update date : Aug 31. 2026

To read this article in english, click here

अपने गैलेक्सी फोन पर मोबाइल हॉटस्पॉट के लिए वन-टाइम पासवर्ड (एक-बार का पासवर्ड) का उपयोग करने के लिए, सबसे पहले हॉटस्पॉट फ़ीचर को सक्रिय करें और फिर वन-टाइम पासवर्ड (एक-बार का पासवर्ड) विकल्प को सक्षम करें। इससे हॉटस्पॉट से कनेक्ट करने के लिए एक अद्वितीय पासवर्ड जनरेट होगा, और हर बार हॉटस्पॉट को बंद करके फिर से चालू करने पर एक नया पासवर्ड बनेगा।

टिप्पणी:-

  • ये चित्र केवल उदाहरण के लिए हैं।
  • उपलब्ध फ़ीचर और सेटिंग सॉफ़्टवेयर वर्शन और फ़ोन मॉडल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

1 नोटिफिकेशन पैनल को नीचे की ओर खींचें
2 सेटिंग पर टैप करें
3 कनेक्शंश पर टैप करें
4 मोबाइल हॉटस्पॉट और टेथरिंग का चयन करें
5 मोबाइल हॉटस्पॉट पर टैप करें
6 मोबाइल हॉटस्पॉट स्विच चालू करें
image showing to enable mobile hotspot hindi

7 वन-टाइम पासवर्ड (एक-बार का पासवर्ड) विकल्प पर टैप करें
8 एक-बार का पासवर्ड स्विच को सक्षम करें
tap one-time password option hindi
9 आपका विशिष्ट एक-बार का पासवर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

share the one-time password

प्रदर्शित पासवर्ड या QR कोड को उन उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर करें जिन्हें आप अपने हॉटस्पॉट से कनेक्ट करना चाहते हैं।

अपने गैलेक्सी डिवाइस को वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करने का तरीका जानने के लिए यहां क्लिक करें

टिप्पणी: -

  • हॉटस्पॉट को बंद करके फिर से चालू करने पर एक नया वन-टाइम पासवर्ड (एक-बार का पासवर्ड) जनरेट हो जाएगा।
  • यह फ़ीचर एक अस्थायी पासवर्ड प्रदान करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल पासवर्ड धारक ही हॉटस्पॉट से कनेक्ट हो सकते हैं।

Thank you for your feedback!

RC01_Static Content : This text is only displayed on the editor page